10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की चपेट से बाइक सवार छात्र की मौत

- मां व एक बहन की पूर्व में हो चुकी है मृत्यु
less than 1 minute read
Google source verification
ट्रक की चपेट से बाइक सवार छात्र की मौत

ट्रक की चपेट से बाइक सवार छात्र की मौत

जोधपुर. डांगियावास थानान्तर्गत दांतीवाड़ा में भोमियाजी के स्थान के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार व लापरवाही से आए मिनी ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मृत्यु हो गई। उसकी मां व एक बहन की कुछ समय पहले ही मृत्यु हुई थी।

पुलिस के अनुसार पीपाड़ शहर थानान्तर्गत खांगटा गांव निवासी प्रकाशसिंह (२२) पुत्र दिलीपसिंह जाट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह सुबह साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल पर शहर से गांव जा रहा था। दांतीवाड़ा में भोमियाजी का स्थान के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आई मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त किया है।

पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता दिलीपसिंह पुलिस कमिश्नरेट में सिपाही हैं। वे पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं। दिलीपसिंह की पत्नी व एक पुत्री का पहले निधन हो चुका है। एक अन्य पुत्री शादीशुदा है। अब पुत्र की मृत्यु से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट गया।