10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा की फर्जी आइडी बना सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियां

- कुछ लोगों पर परिवार की बदनामी कर हत्या की फिराक में होने का भी अंदेशा जताया
less than 1 minute read
Google source verification
छात्रा की फर्जी आइडी बना सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियां

छात्रा की फर्जी आइडी बना सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियां

जोधपुर.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा के नाम की सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर फोटो अपलोड करने व अश्लील संदेश और टिप्पणियां की गई। इससे बदनामी के कारण छात्रा व उसके परिजन सकते में है। छात्रा ने परिवार की बदनामी कर हत्या की फिराक में होने का अंदेशा जताकर तीन युवकों के खिलाफ देवनगर थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार मूलत: जालोर हाल जोधपुर निवासी छात्रा ने जालोर जिले में आकोली निवासी नरपतराम पुत्र सांवलाराम बिश्नोई, मूलत: आकोली हाल सांचौर निवासी रमेश कुमार पुत्र रामगोपाल बिश्नोई व आकोली निवासी महेन्द्र पुत्र जगदीश बिश्नोई व अन्य के खिलाफ आइटी एक्ट में मामला दर्ज कराया।
आरोप है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जोधपुर में रह रही है। कई दिनों से उसके परिचित व जान-पहचान वाले लोग उसके खिलाफ अनर्गल ऑडियो क्लिप्स सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसकी कोई आइडी नहीं है। उसके नाम से न सिर्फ फेसबुक बल्कि व्हॉट्सएेप पर फर्जी आइडी बनाकर उसके फोटो लगा दिए और उसके नाम से अनर्गल बातचीत वायरल कर रहे हैं। गत तीन फरवरी को वर्चुअल नम्बर से व्हॉट्सएेप पर उसकी आइडी बना दी। फर्जी फेसबुक आइडी पर उसके नाम से अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं। उसके परिचित व्यक्ति अश्लील बातचीत के लिए उकसा रहे हैं। जिससे न सिर्फ उसकी बल्कि घरवालों की प्रतिष्ठा समाज में धूमिल हुई है।

हत्या की फिराक में होने का अंदेशा
छात्रा का आरोप है कि कुछ लोग उसे व परिवार को बदनाम करने में लगे हैं। समाज में बदनामी होने से उसकी जान को भी खतरा है। समाज के कई लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। कई लोग उसकी हत्या करने की फिराक में है। घरवालों में भय का माहौल है।