10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Student union election: हूटिंग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने फटकारे डण्डे

Student union election: हूटिंग कर रहे छात्र बेरिकेड्स पर चढ़े- पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर छात्रों को मुख्य रोड पर खड़ा किया- ट्रेफिक हो रहा है जाम, आम जनता परेशान
2 min read
Google source verification
Student union election: हूटिंग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने फटकारे डण्डे

Student union election: हूटिंग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने फटकारे डण्डे

Student union election: जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के मुख्य संघटक कॉलेज कमला नेहरु महिला महाविद्यालय के बाहर रविवार दोपहर एबीवीपी, एनएसयूआइ, एसएफआइ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों और भारी संख्या में विद्यार्थियों के इकठ्ठा होने से माहौल गरमा गया। छात्र-छात्राएं अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जबरदस्त हूटिंग कर रहे थे। करीब एक दर्जन पुलिस खड़ी थी, लेकिन पुलिस ने मामला संभले नहीं संभल रहा था। छात्र बेरिकेड्स पर चढ़ गए।

कॉलेज के मुख्य रास्ते पर बेरिकेड्स होने से छात्रों की भारी भीड़ मुख्य सडक़ पर आ गई। ट्रेफिक जाम होने लग गया। मामले गंभीर होते देख पुलिस ने डण्डे फटकारे। इस दौरान छात्र इधर-उधर भागने लगे। मुख्य रोड पर चल रही सिटी बस के सामने कई छात्र सामने आ गए, लेकिन गनीमत यह रही कि कॉलेज की मुख्य सडक़ पर बरसात के कारण बड़ी संख्या में गड्ढ़े होने के कारण सिटी बसें रेंगकर चल रही थीं। इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। छात्र तितर-बितर होने के बाद आरएएसी को लेकर बस मौके पर पहुंची।

दो घण्टे तक तनातनी
एबीवीपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजवीर सिंह, एनएसयूआइ प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी, एसएफआइ के अरविंद सिंह भाटी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी सहित अन्य पदों के प्रत्याशी व विवि में विभिन्न पदों पर खड़े हो रहे उम्मीदवारों से दो घण्टे तक केएल कॉलेज के बाहर तनानती रही। पुलिस बल कम होने व पुलिस का प्रबंधन ढंग से नहीं छात्र बेकाबू हो रहे थे।

मुख्य रोड पर लगाए बेरिकेड्स
छात्रों को केएन कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उस पर पुलिस ने कॉलेज की तरफ मुडऩे वाली मुख्य रोड पर बेरिकेड्स लगा दिए, जिससे छात्र छात्राएं बेरिकेड्स से बाहर मुख्य रोड पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबकि बेरिकेड्स के दूसरी तरफ गौ शाला की तरफ जाने वाला मार्ग खाली पड़ा है।


लिंगदोह कमेटी की अवहेलना
तकरीबन सभी संगठनों के प्रत्याशियों और समर्थकों ने भारी संख्या में पेम्फलेट छपवाए हैं और हर रोज कॉलेज के बाहर हवा में उछालकर अतिरिक्त कचरा पैदा कर रहे हैं। रविवार को भी केएन कॉलेज के बाहर की सडक़ पेम्फलेट से अट गई।

नामांकन सोमवार से
जेएनवीयू सहित अन्य विवि व राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। अगले दिन नामांकन पर आपत्ति व जांच होगी। 23 को वैद्य नामांकन सूची प्रकाशित होगी। 26 को मतदान व 27 को परिणाम आएंगे।