10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव शुरू, आइडी कार्ड से ही मिल रहा प्रवेश
Play video

जोधपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव शुरू, आइडी कार्ड से ही मिल रहा प्रवेश

मतदान केंद्र पर छात्र-छात्राएं मोबाइल नहीं ले जा पा रहे हैं।
Google source verification

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय सहित जोधपुर संभाग के सभी अन्य विवि व कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव सोमवार को हुआ। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक विवि के विभिन्न संकायों में मतदान हो रहे हैं। एपेक्स के चार पदों के अलावा केएन कॉलेज व सायंकालीन अध्ययन संस्थान में चार प्रमुख पदों के लिए मुकाबला है। संकायों में कक्षा प्रतिनिधि के लिए वोट डाले जा रहे हैं। बैलेट पर नोटा (इसमें से कोई नहीं) का विकल्प भी दिया गया है। मतगणना मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विवि के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. अवधेश शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवि में 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। छात्र केवल आइडी से ही मतदान कर पा रहे हैं। अधिकांश छात्रों को आइडी वितरित कर दिए गए हैं। आइडी कार्ड में छपे बार कोड को मतदान स्थल पर स्कैन करने के बाद ही छात्रों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मतदान स्थल पर मोबाइल वर्जित किया गया है। मतदान केंद्र पर छात्र-छात्राएं मोबाइल नहीं ले जा पा रहे हैं।