10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामराज नगर से अतिक्रमण हटाने की पालना रिपोर्ट पेश करें: कोर्ट

सर्वजातीय सामुहिक विवाह कार्यालय का हुआ उद्घाटन
less than 1 minute read
Google source verification
रामराज नगर से अतिक्रमण हटाने की पालना रिपोर्ट पेश करें: कोर्ट

रामराज नगर से अतिक्रमण हटाने की पालना रिपोर्ट पेश करें: कोर्ट

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर विकास प्राधिकरण को रामराज नगर के लिए आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण हटाने के पूर्ववर्ती निर्देशों की एक सप्ताह में पालना रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसमें विफल रहने पर जेडीए आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।
वरिष्ठ न्यायाधीश संगीत लोढ़ा तथा न्यायाधीश देवेन्द्र कछवाहा की खंडपीठ में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता रणजीत जोशी ने कहा कि जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा चोखा गांव में रामराज नगर योजना लांच की गई थी, जो अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित है। इसमें अधिवक्ताओं ने आवंटित भूखंडों पर निर्धारित ले-आउट प्लान के अनुसार निर्माण करवाए हैं, लेकिन कई स्थानों पर अतिक्रमण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने 4 जनवरी को अतिक्रमण हटाने को कहा था। इस पर खंडपीठ ने जेडीए के अधिवक्ता डीएस राजवी को एक सप्ताह में पालना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

सर्वजातीय सामुहिक विवाह कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जोधपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवार्थ संगठन प्रांतीय सेवा भारती के तत्वावधान में 2 मई को आदर्श विद्या मंदिर परिसर में होने वाले विराट राम जानकी सर्वजातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों का जोरशोर से चल रही है। प्रान्त मंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि सरदारपुरा के डॉ. हेडगेवार भवन में विवाह आयोजन समिति के कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक हरिओम व महानगर संघचालक प्रकाश जीरावला ने किया। स्वरूपदान ने बताया कि विवाह पंजीयन शुल्क मात्र 2100 रुपए रखा गया है । इस सम्मेलन में जोड़ो का पंजीयन कराने के लिए कार्यालय में कार्य प्रारंभ हो गया है। इस मौके पर समाजसेवी अनिल अग्रवाल, दुर्गा सिंह गहलोत, अनिल सिंघल, यशवंत परिहार, रामस्वरूप सोलंकी, अशोक अग्रवाल, विक्रम चौधरी, डॉ. यश गोधा, बिंदु जैन, मीना सांखला, बबीता प्रजापत, चंद्रकांता भंडारी व हेमलता गहलोत सहित कई जने मौजूद थे।