10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे का इतना सा कसूर, मिली इतनी बड़ी सजा

बाप क्षेत्र के राउमावि बड़ी सिड में गुरुवार को एक शिक्षक ने मासूम बच्चे की पिटाई कर डाली।
less than 1 minute read
Google source verification
Such a blame for the child, got such a big punishment

बच्चे का इतना सा कसूर, मिली इतनी बड़ी सजा

लोहावट (जोधपुर) . बाप क्षेत्र के राउमावि बड़ी सिड में गुरुवार को एक शिक्षक ने मासूम बच्चे की पिटाई कर डाली। इससे बच्चे की पीठ में सूजन आ गई।

स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। बरसात आने पर कार्य की देखरेख कर रहे एक व्यक्ति ने पांचवीं कक्षा के एक छात्र से पॉलीथिन मंगवाई। उसने कार्यालय से पॉलीथिन लेकर उसको दे दी। उसके बाद वह छात्र कक्षा में जाने लगा तो बरामदे में खड़े व्याख्याता ने उसे डंडे से पीट दिया। आरोप है कि शिक्षक उसे पीटते हुए कक्षा में ले गया। डंडे से पीटने पर उसकी पीठ पर निशान बन गए और सूजन आ गई।

सूचना पर परिजन उसे बाप ले आए तथा एसीबीईओ से शिक्षक की शिकायत कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीबीईओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। ये मामला पूरे गांव में तूल पकड़ गया। एसीबीईओ बुद्धाराम ने बताया कि मामले में समझाइश हो गई है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद सांखला को रात को इस मामले की जानकारी दी गई।