10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sucide : पति घर लौटा तब तक पत्नी ने उठाया यह कदम

- खिड़की तोड़कर पति कमरे में पहुंचा तो पंखे पर फंदे से लटकी मिली महिला
2 min read
Google source verification
Sucide : पति घर लौटा तब तक पत्नी ने उठाया यह कदम

Sucide : पति घर लौटा तब तक पत्नी ने उठाया यह कदम

जोधपुर।
रातानाडा थानान्तर्गत जेडीए के पीछे बीएसएनएल कॉलोनी के मकान में गुरुवार को एक महिला ने दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगाकर जान (A lady hanging herself) दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया। (No reason disclosed of sucide)
थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि मूलत: अलवर हाल बीएसएनएल (BSNL) कॉलोनी निवासी सोनल 39 पत्नी रघुनंदन सैनी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान (BSNL employee's wife hanged herself) दी है। बीएसएनएल (BSNL) में कार्यरत पति किसी पेशी पर सुबह पाली गया था। वो पाली से सुबह साढ़े दस बजे लौटा तो मकान के दरवाजे अंदर से बंद मिले। काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो पति खिड़की तोड़कर मकान में घुसा, जहां कमरे में पत्नी सोनल को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवाया है। मृतका का पीहर पावटा में है। भाई के शहर लौटने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है।
पेन कार्ड अपडेट का झांसा, लोन से जमा 8 लाख निकाले
रातानाडा थानान्तर्गत न्यू लोको कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी के बैंक खाते से शातिर ठग ने आठ लाख से अधिक रुपए (8 lakh Rs withdrawl from Railway employee's bank account) निकाल लिए। पीडि़त के बैंक खाते में एक दिन पहले लोन से यह राशि खाते में जमा हुई थी। पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी रवि पुत्र भंवरलाल रेलवे में कर्मचारी है। घरेलू कार्य के चलते उसने बैंक से नौ लाख रुपए का लोन लिया था। यह राशि गत मंगलवार को बैंक खाते में जमा हुई थी। दूसरे ही दिन बुधवार को उनके पास पेन कार्ड अपडेट करने संबंधी एसएमएस आया और उसमें एक ***** भेजा। जिस पर क्लिक करते ही बैंक खाते से 8 लाख 19 हजार 997 रुपए निकाल लिए गए। इसका पता लगते ही वो थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।