10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमां से बरसी आग, बाड़मेर में पारा 44 के करीब

Thar Weather - अगले दो दिनों तक रहेगी तेज गर्मी
less than 1 minute read
Google source verification
आसमां से बरसी आग, बाड़मेर में पारा 44 के करीब

आसमां से बरसी आग, बाड़मेर में पारा 44 के करीब

जोधपुर. मौसमी परिस्थितियों में बदलाव के चलते सोमवार को संभाग के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी पड़ी। बाड़मेर में तापमान 44 डिग्री के पास आ गया। सडक़ें भट्टी की माफिक तप रही थी। दोपहर में गर्मी ने ही लॉकडाउन का पालन करवा दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही होगी। सप्ताहांत में बारिश होने की संभावना है।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह मौसम सामान्य था लेकिन धूप निकलने के बाद वातावरण तेजी से गर्म होने लगा। सूरज के भृकुटि तानने से आसमां से आग बरसने लगी। गर्मी से शहरवासी हलकान हो गए। दोपहर में तापमान 41.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम ढलने के बाद तपिश परेशान करती रही। ग्रामीण हिस्सों में भी तेज गर्मी रही। फलोदी में पारा 41.8 डिग्री रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में सर्वाधिक गर्मी रही। वहां आमसां से मानो अंगारे बरस रहे थे। बाड़मेर में रात का तापमान 24.7 और दिन का 43.8 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 25 व अधिकतम 42.5 डिग्री मापा गया।