1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mausam alert : धूप को तरसी सूर्यनगरी, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

सूर्यनगरी जोधपुर सहित समूचा मारवाड़ शीतलहर का चपेट में आ गया है। सोमवार को भी शीतलहर सताएगी। साथ ही सर्द हवा के बीच पाला पड़ने की चेतावनी ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उकेर दी हैं। रविवार को शहर में सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
mausam alert : धूप को तरसी सूर्यनगरी, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

mausam alert : धूप को तरसी सूर्यनगरी, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

जोधपुर. सूर्यनगरी जोधपुर सहित समूचा मारवाड़ शीतलहर का चपेट में आ गया है। सोमवार को भी शीतलहर सताएगी। साथ ही सर्द हवा के बीच पाला पड़ने की चेतावनी ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उकेर दी हैं। रविवार को शहर में सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। घरों में दुबके लोग धूप दर्शन के लिए बार-बार छतों पर जाते रहे, लेकिन दोपहर में कुछ समय धूप के अलावा दिनभर सर्दी की ठिठुरन सताती रही। सूर्यनगरी खुद रविवार को धूप को तरस गई।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को शहर में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शहर में अधिकतम तापमान 19.7 तथा न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पाला पड़ने की आशंका भी व्यक्त की है। इससे फसलों को नुकसान की आशंका है।
आज शीतलहर का यलाे अलर्ट : जोधपुर, जैसलमेर, पाली, सिरोही तथा जालोर।
अब आगे क्या : पश्चिमी राजस्थान में 17 जनवरी को भी शीतलहर। कुछ स्थानों में पाला का अलर्ट...खुले में पानी या ओस की बूंदों से बर्फ जम सकता है।
सामान्य दिनचर्या प्रभावित
दो दिन से चल रही शीतलहर और शनिवार व रविवार के अवकाश के चलते शहर की मुख्य सड़कों के अलावा लिंक रोड और कॉलोनियों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख सड़कों पर भी आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम होने से ट्रैफिक का दबाव कम रहा। घरों में दुबके लोगों की दिनचर्या भी बदल गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग