
फोटो व वीडियो क्रेडिट : जितेंद्र परिहार/जोधपुर. बॉलीवुड के अन्ना और अभिनेता सुनील शेट्टी एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। सुनील शेट्टी ब्यावर में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जोधपुर आए हैं। वह सड़क मार्ग से ब्यावर के लिए रवाना हो गए। सुनील शेट्टी के आने की पूर्व में सूचना नहीं होने से एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ देखने को नहीं मिल पाई। जो लोग एयरपोर्ट पर मौजूद थे उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। लेकिन सुनील शेट्टी एयरपोर्ट से तेजी से बाहर निकले और कार में बैठ गए। साथ ही वे सड़क मार्ग से ब्यावर के लिए रवाना हो गए।