10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SUPER FOOD–फास्ट फ़ूड के खतरों से बचाएगा सुपर फूड

- कृषि विश्वविद्यालय में चल रहा सुपर फूड पर रिसर्च- शुरुआती चरणों मे मेक्सिकन चिया, दक्षिण अमरीकन क्विनोआ पर प्रयोग में आए अच्छे परिणाम
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 01, 2021

SUPER FOOD--फास्ट फ़ूड के खतरों से बचाएगा सुपर फूड

SUPER FOOD--फास्ट फ़ूड के खतरों से बचाएगा सुपर फूड

जोधपुर।
देश में बढ़ती खाद्यान्न समस्या व फास्टफूड से सेहत को हो रहे नुकसान से लोगों को बचाने के महत्वपूर्ण काम में जोधपुर जुट गया है। जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय में सूपर फूड पर रिसर्च किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विश्वविद्यालय को सुपर फूड्स पर अनुसंधान चल रहा है। जिसके शुरुआती चरणों में सकारात्मक परिणाम आए है। विश्वविद्यालय में भविष्य की फसलें अर्थात सुपर फूड कही जाने वाली फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता, पौष्टिकता आदि बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है।
---
इन फसलों पर होगा काम
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में चिया, क्विनोवा, असालिया, राजगिरा, डे्रगन फ्रूट आदि को भविष्य के सुपर फूड के रूप में माना जा रहा है। विश्वविद्यालय में इन फसलों के उत्पादन व वैरायटियों की उन्नत तकनीकों पर रिसर्च किया जाएगा। इनमें वर्तमान में चिया व क्विनोवा पर रिसर्च शुरू भी हो गया है। दोनों फसलों की पैदावार, किस्म सुधार व उत्पादन तकनीकी पर कार्य चल रहा है, जिनके सकारात्मक परिणाम आए है।
------
तुलसी प्रजाति का पौधा है चिया
मैक्सिको की 'चियाÓ का कृषि विश्वविद्यालय में रिसर्च चल रहा है। तुलसी प्रजाति का यह पौधा कई बीमारियों में कारगर है। चिया का बीज का रंग भूरा, सफेद, ग्रे और काला होता है। उच्च गुणवत्तायुक्त फाइबर चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में सहायक होते है। इन गुणों के चलते ये बीज शरीर की अंदरूनी ताकत को बनाए रखने और सुधारने में सहायक सिद्ध होते है। इनमें प्रोटीन, फाइबर तथा ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
-----------------
दक्षिण अमरीकी क्विनोवा
- क्विनोवा में कार्बोहाइड्रेट, उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन, वसा, विटामिन, आयरन, खनिज और रेशा अच्छी मात्रा में उपलब्ध है।
- क्विनोवा के 100 ग्राम दानों में 14 से 18 ग्राम उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन (44-77 प्रतिशत एल्ब्यूमिन व ग्लोब्यूलिन) पाई जाती है। जबकि गेंहू और चावल में प्रोटीन की मात्रा क्रमश: 14 व 7.5 प्रतिशत के आसपास होती है।
- अधिकतर अनाजों में लाइसीन प्रोटीन की कमी होती है जबकि क्विनोवा के दाने में पर्याप्त मात्रा में लाइसीन पाया जाता है।
- क्विनोवा के 100 ग्राम पके दानों से 120 कैलोरी मिलती है । इस कैलोरी में सिर्फ 2 प्रतिशत वसा, 7 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 8 प्रतिशत प्रोटीन व लोहा, 11 प्रतिशत रेशा, 16 प्रतिशत मैग्नीशियम तथा 4 प्रतिशत पोटेशियम मिलता है। - बीटा कैरोटिन व नियासिन (बी-3), राइबोफ्लेविन (बी-2), विटामिन ई (अल्फा टोको फिरोल ) और कैरोटिन पाया जाता है।
-------
विवि में सुपर फूड की फसलों में चिया-क्विनोवा में किए गए शोध में अच्छे परिणाम आए है। कार्य जारी है, लेकिन कोरोना की वजह से करीब दो साल काम कम हुआ है।
प्रो बीआर चौधरी, कुलपति
कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर