10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्कर को पकड़कर छोडऩे पर निलम्बित थानाधिकारी सीमा जाखड़ बर्खास्त

- पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि- डोडा पोस्त से भरी कार पकड़े जाने के दस घंटे बाद दर्ज की थी एफआइआर
less than 1 minute read
Google source verification
तस्कर को पकड़कर छोडऩे पर निलम्बित थानाधिकारी सीमा जाखड़ बर्खास्त

तस्कर को पकड़कर छोडऩे पर निलम्बित थानाधिकारी सीमा जाखड़ बर्खास्त

जोधपुर.
डोडा पोस्त से भरी कार के मामले में एक तस्कर को पकडऩे के बाद दस लाख रुपए की डील के बदले भगाने के मामले में सिरोही जिले की बरलूट की निलम्बित थानाधिकारी सीमा जाखड़ को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। उसके साथ रहे तीन कांस्टेबल को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद चारों को पुलिस सेवा से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक (सिरोही) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने निलम्बित थानाधिकारी व उप निरीक्षक सीमा जाखड़ को आइजी रेंज जोधपुर नवज्योति गोगोई के आदेश पर बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की। एसपी यादव ने 24 नवम्बर को सीमा के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त रहे निलम्बित कांस्टेबल ओमप्रकाश, सुरेश कुमार व हनुमानाराम को बर्खास्त किया था। उपाधीक्षक की जांच में चारों के खिलाफ आरोप प्रमाणित माने गए हैं।
फुटेज व अन्य पहलूओं से जांच में पुष्टि
एसपी धर्मेन्द्रसिंह को बरलूट थानाधिकारी व सिपाहियों की हिमाकत का पता लगा था। जांच में पुष्टि होने पर 15 नवम्बर को चारों को निलम्बित कर दिया गया था। उपाधीक्षक को जांच सौंपी गई थी। ढाबा व रेस्टोरेंट के साथ ही बस से फुटेज लिए गए थे। भगाए आरोपी दिनेश के मोबाइल की कॉल डिटेल्स की जांच की गई थी। जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई थी। जांच अधिकारी ने निलम्बित थानाधिकारी सीमा जाखड़ व तीनों सिपाहियों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था, लेकिन 15 नवम्बर से अनुपस्थित होने से चारों पेश नहीं हुए।