10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फल का ठेला लगाने के विवाद में पेट्रोल डाल एसयूवी जलाई

- प्रतापनगर बस स्टैण्ड के पास चार युवकों ने फूंकी कार, पड़ोसी के जागने पर बुझाई आग
less than 1 minute read
Google source verification
फल का ठेला लगाने के विवाद में पेट्रोल डाल एसयूवी जलाई

फल का ठेला लगाने के विवाद में पेट्रोल डाल एसयूवी जलाई

जोधपुर.
फल का ठेला लगाने को लेकर उपजे विवाद में शनिवार मध्यरात्रि प्रतापनगर बस स्टैण्ड के पास गली में खड़ी एसयूवी कार पेट्रोल डालकर चार युवकों ने आग लगा दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने रविवार को एफआइआर दर्ज कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया।
एएसआई सोहनलाल के अनुसार प्रतापनगर बस स्टैण्ड के पास निवासी रोबिन तेजी पुत्र किशोर वाल्मिकी की एसयूवी शनिवार रात घर से कुछ ही दूरी पर खड़ी थी। रात करीब डेढ़ बजे चार युवक आए और पेट्रोल डालकर कार को आग लगाकर भाग निकले। आवाज होने पर पड़ोसी जागा और बाहर आया तो कार से लपटें निकलते देखी। उसने रोबिन व उसके घरवालों को उठाकर अवगत कराया। बाद में सभी ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर आई और जांच शुरू की। पुलिस ने रोबिन की तरफ से राइकाबाग निवासी आकाश उर्फ अमावस, जितेन्द्र जावा, दीपक पंडित व नितेश के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।