10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swayamvar Mika Di Vohti : सिंगर मीका का जोधपुर में हो रहा स्वयंवर, भाई दिलर मेहंदी व कॉमेडियन कपिल शर्मा सहित कई सितारे आए

Swayamvar Mika Di Vohti : स्वयंवर- मीका दी वोटी की जोधपुर में हो रही शूटिंग - दिव्यांका मीका को टिप्स देने जोधपुर पहुंची
2 min read
Google source verification
Swayamvar Mika Di Vohti : सिंगर मीका का जोधपुर में हो रहा स्वयंवर, भाई दिलर मेहंदी व कॉमेडियन कपिल शर्मा सहित कई सितारे आए

Swayamvar Mika Di Vohti : सिंगर मीका का जोधपुर में हो रहा स्वयंवर, भाई दिलर मेहंदी व कॉमेडियन कपिल शर्मा सहित कई सितारे आए

Swayamvar Mika Di Vohti : जोधपुर. रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोटी की शूटिंग के लिए अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी सोमवार को इंडिगो मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंची। रियलिटी शो की शूटिंग इन दिनों जोधपुर के बनाड़ रोड स्थित द उमेद में चल रही है।

एयरपोर्ट पर बातचीत में दिव्यांका ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे मीका के स्वयंवर में उन्हें टिप्स देने के लिए जोधपुर आने का मौका मिला है। जोधपुर मेरी सबसे पसंदीदा जगह है। यहां का खान पान बेहद पसंद है। लड़कियों के सेल्फ डिफेंस के सवाल पर दिव्यांका ने कहा कि कभी भी किसी लड़की को अपने आप को कम नहीं समझना चाहिए। खतरों के खिलाड़ी 2021 में रनर अप रह चुकी दिव्यांका टीवी सीरियल यह है मोहब्बतें, बनू मैं तेरी दुल्हन आदि सीरियल में प्रमुख भूमिका निभा चुकी है ।

वहीं शूटिंग के लिए पंजाबी सिंगर दिलर मेहंदी, कॉमेडियन कपिल शर्मा और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी मुंबई से चार्टर विमान से जोधपुर पहुंचे। सिंगर मीका सिंह और शो में होस्ट कर रहे शान पहले ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। शो की शूटिंग बनाड़ रोड स्थित द उमेद मैं चल रही है। शूटिंग में हिस्सा लेने और कई फिल्मी सितारे जल्द ही जोधपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दिलेर मेहंदी ने कहा कि मेरे से 10 वर्ष छोटा मेरा छोटा भाई मीका सिंह का स्वयंवर हो रहा है, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। इसी तरह कपिल शर्मा ने बातचीत में कहा कि मीका मेरे भाई है दोस्त हैं और पड़ोसी भी है, उनको शादी के लिए मनाया गया है और खर्चा भी बहुत कर दिया है। डर इस बात का है कि कहीं दूल्हा शादी से मुकर ना जाए। कपिल शर्मा एयरपोर्ट से जब उम्मेद भवन पहुंचे तो उनका राजस्थानी परंपरा से शाही अंदाज में स्वागत किया गया। कपिल शर्मा इतने खुश हुए कि राजस्थानी कलाकारों के साथ थिरकने लगे और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोहटी की शूटिंग के लिए टीवी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी टीवी अभिनेता करण वाही और कई टीवी कलाकार पहले ही जोधपुर पहुंच चुके है। सिंगर मीका सिंह और शो में होस्ट कर रहे शान पहले ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। शूटिंग में भाग लेने के लिए कई फिल्मी सितारे जल्द ही जोधपुर पहुंचने की उम्मीद है।