10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में स्वाइन फ्लू का कहर, स्कूलों में प्रार्थना सभाओं पर प्रशासन ने लगाई रोक

इसका इलाज संभव है और सभी सरकारी चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध है और एमडीएम अस्पताल में अलग से ओपीडी स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है।
2 min read
Google source verification
swine flu

swine flu

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. स्वाइन फ्लू के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रशासन ने शिक्षा विभाग को जोधपुर जिले की सभी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा नहीं कराने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद दी गई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने जिले में जन जागृति के लिए घर-घर सर्वे कर सर्दी जुकाम के रोगियों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं। इसका इलाज संभव है और सभी सरकारी चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध है और एमडीएम अस्पताल में अलग से ओपीडी स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि बुखार, छींक, श्वास लेने में तकलीफ, सिर दर्द, खांसी जुकाम, गले में तकलीफ और तेज बुखार होने पर तुरंत नजदीक सरकारी अस्पताल में इलाज प्राप्त करें। जिला कक्टर ने निजी चिकित्सालयों को स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव और गंभीर अवस्था वाले रोगियों को तुरंत मेडिकल कॉलेज, एम्स या बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों को रैफर किया जाए। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अधीक्षक एमडीएम डॉ. महेन्द्र आसेरी, उप निदेशक चिकित्सा जोधपुर जोन डॉ. युद्धवीरसिंह राठौड़, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पी आर गोयल व डॉ. दिनेश टाक उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिला, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, हृदय रोगी, अस्थमा रोगी, मधुमेह व कैंसर रोगियों को अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

बच्चों को दी स्वाइन फ्लू की जानकारी
सालावास स्थित अचलदास बागरेचा राउमावि में सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सालावास डॉ. मोहनदान चारण ने स्वाइन फ्लू का कारण, लक्षण व जांच एवं रोकथाम के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चिकित्सा विभाग के रतनसिंह राजपुरोहित ने भी आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में व्याख्याता रवेशदान भाण्डियावास, व्याख्याता महेन्द्रसिंह पिलोवणी, उम्मेदराज लक्षकार एवं ओमप्रकाश द्विवेदीआदि उपस्थित थे।

पांच और रोगियों को स्वाइन फ्लू
जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलोजी लैब ने पांच और स्वाइन फ्लू रोगी सामने आने की पुष्टि की है। इसी कड़ी में 62 वर्षीय नागौर निवासी वृद्ध, चौपासनी निवासी युवक, उदयमंदिर निवासी महिला, भोपालगढ़ निवासी 35 वर्षीय युवक व काकेलाव बनाड़ निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति का स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया हंै। लगातार स्वाइन फ्लू के केस आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में भी हडक़ंप मचा हुआ है। इस साल 175 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।