10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉक शो : कर्मचारियों के वेतन से कटौती बंद करें

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .राजस्थान पत्रिका की ओर से शनिवार को पत्रिका कार्यालय में हुए राज्य बजट ( state budget ) पूर्व टॉक शो ( talk show ) में राज्य कर्मचारियों ( employees ) ने उपयोगी सुझाव ( suggestions ) दिए । उनका कहना था कि सरकार ( finance ministry news ) कर्मचारियों के वेतन में से कटौती करना बंद करे। शो में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Feb 08, 2020

Talk Show : Stop deductions from employees' salaries

Talk Show : Stop deductions from employees' salaries

जोधपुर ( jodhpur news.current news ).राज्य कर्मचारियों के वेतन में से की जा रही कटौती बंद की जाए ( ( finance ministry news )। यह तर्कसंगत नहीं है और कर्मचारी विरोधी निर्णय है। इस कारण सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों ( employees ) को 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान होगा । राजस्थान पत्रिका की ओर से राज्य बजट ( state budget ) पूर्व शनिवार को पत्रिका कार्यालय में आयोजित टॉक शो ( talk show ) में राज्य कर्मचारियों ने यह बात ( suggestions )कही। उनका कहना था कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। वहीं पुस्तकालयाध्यक्षों के रिक्त पद भरे जाएं। वर्ष 1978 से 1998 तक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद इस तरह के थे, जो मिडिल स्कूल से सैकण्डरी स्कूल में क्रमोन्नत होते, उसमें थर्ड ग्रेड सैकण्डरी से सीनियर स्कूल होने पर सैकण्ड ग्रेड और राजस्थान के 10 स्कूलों में फस्र्ट ग्रेड लाइब्रेरियन का पद दिया जाता था,जो 1998 के बाद बंद कर दिया गया, यह फिर से शुरू किया जाए।

टॉक शो में राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी संघ के संभाग सचिव हरीराम विश्नोई,पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक नरपतसिंह पंवार, राजस्थान कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शंभूसिंह मेड़तिया,राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला मंत्री महिपालसिंह पीथासनी, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश संगठन मंत्री मांगीलाल बूडि़या, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम तिवाड़ी, राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चौधरी, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ प्रगतिशील स्थाई समिति के प्रदेश सचिव मेहकराम विश्नोई,राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बक्साराम चौधरी ने विचार व्यक्त किए। राजस्थान मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णमुरारी शर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष मुनाराम चौधरी, विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के प्रवक्ता हरीराम विश्नोई, नांदड़ी पंचायत के पंचायतसहायक भानुप्रतापसिंह, विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष तरुणकुमार चितारा,पुस्तकालयाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष भरत सांखला, राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के ,प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्रराज चौहान, राजस्थान वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष मदनदान चारण व पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष छोटू सरकार ने विचार व्यक्त किए।