11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS–लोगों को योगाभ्यास से कोरोना से लडऩा सिखाया

- राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सीमा ने लॉकडाउन से अब तक सैंकड़ों को सिखा चुकी है योग-आसन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 10, 2021

SPORTS--लोगों को योगाभ्यास से कोरोना से लडऩा सिखाया

SPORTS--लोगों को योगाभ्यास से कोरोना से लडऩा सिखाया

जोधपुर।

वैश्विककोरोना महामारी की लड़ाई में योगाभ्यास की भी अहम भूमिका सामने आई है। योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लॉकडाउन में शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षिकों ने घरों में रहकर खुद योगाभ्यास करन के साथ ही सोशल मीडिया से शहरवासियों को भी योगाभ्यास सिखाने का काम किया है। इन्हीं में एक है शारीरिक शिक्षिका सीमाए जो विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोगों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से योगाभ्यास सिखा रही है। राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्लेयर व जानादेसर विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका सीमा अपने परिवार के साथ नियमित सुबह.शाम योगाभ्यास व व्यायाम कर रही हैए वही व्हाट्सएप से छात्र-छात्राओं व आमजन को भी योग व नियमित व्यायाम सिखा रही है और लोगों को योगा व व्यायाम करने के प्रति जागरुकता का संदेश दे रही है। सीमा ताड़ासन,धनुरासन, पद्मासन, भुजंगासन, बटरफ्लाई आदि योगासन के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों को सिखा रही है।

--

अब तक 800 लोगों को सिखा चुकी

सीमा ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में आमजन को कोरोना की नई समस्या से लडऩे के लिए अपने नियमित कार्यों के साथ सुबह व शाम 1 घंटे का योगाभ्यास और व्यायाम करना चाहिए।इससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है जो कोरोना से लडऩे में सार्थक बनेगी। सीमा करीब 800 लोगों को योगासन सिखा रही है।