10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तौकते कमजोर पड़ा, आज अलसुबह प्रदेश में करेगा प्रवेश

Taukate - जोधपुर के बाहर से गुजरेगा, अब मध्यम बारिश की संभावना, दोपहर बाद धीमा पड़ जाएगा सिस्टम
less than 1 minute read
Google source verification
तौकते कमजोर पड़ा, आज अलसुबह प्रदेश में करेगा प्रवेश

तौकते कमजोर पड़ा, आज अलसुबह प्रदेश में करेगा प्रवेश

जोधपुर. चक्रवाती तूफान तौकते गुजरात में ही कमजोर पड़ गया है। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक यह अहमदाबाद के पास ही था। देर रात यह चक्रवाती तूफान से डिप डिप्रेशन में बदल गया। बुधवार अलसुबह जालोर और सिरोही के मध्य से राजस्थान में प्रवेश करेगा, तब यह डिप्रेशन (स्टेज-8 से स्टेज-3) में बदल चुका होगा। जोधपुर में अब भारी बारिश की आशंका नहीं है। हल्की से मध्यम बारिश होगी। दोपहर बाद बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। तौकते जोधपुर जिले के बाहर से जाएगा। यह उदयपुर के ऊपर से अजमेर होते हुए जयपुर तक पहुंचते-पहुंचते केवल वेल माक्र्ड लॉ प्रेशर में तब्दील हो जाएगा। अब हवा की गति भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टा रहने की संभावना है। गुरुवार को इसका असर खत्म हो जाएगा।

दिनभर मानसूनी मौसम
चक्रवाती तूफान तौकते के कारण सूर्यनगरी में सुबह से ही बरसाती मौसम शुरू हो गया और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। ऐसा लग रहा था मानो मानसून की बरसात हो। दिनभर बरसाती बादल छाए रहे। सूरज के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री था। बरसाती बादलों के कारण दोपहर तक पारा केवल 25.2 डिग्री तक ही पहुंच सका। दिन और रात के तापमान में महज तीन डिग्री का ही अंतर रहा। ठंडी हवाओं के कारण मौसम खुशगवार रहा। मौसम विभाग ने रात 8.30 बजे तक 3.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। दिन में हवा की औसत रफ़्तार 7 से 8 किमी प्रति घण्टा ही थी।