11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Teachers’ Day : जोधपुर के ये सर छुट्टियों के दिन लेते हैं एक्स्ट्रा क्लास, परिणाम में करवाई वृद्धि
Play video

Teachers’ Day : जोधपुर के ये सर छुट्टियों के दिन लेते हैं एक्स्ट्रा क्लास, परिणाम में करवाई वृद्धि

चौधरी भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्यौगकी विभाग के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जोधपुर से जिला समन्वयक भी है।
Google source verification

अभिषेक बिस्सा/ जोधपुर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदवासिया में कार्यरत रसायन शास्त्र विषय के व्याख्याता आईदान राम चौधरी ने स्कूल में न केवल भामाशाहों के सहयोग से सुविधाएं विकसित करवाई, बल्कि बच्चों के परिणाम में भी वृद्धि कराई है। शहर में सरकारी विद्यालयों के हाल उपेक्षित हैं, वहीं चौधरी ने अपने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने में भी खासा सहयोग किया है। गर्मी की छुट्टियों में स्कूल आकर बच्चों को केमेस्ट्री पढ़ाते हैं। इस कारण गत चार वर्षों से केमेस्ट्री का परिणाम शत- प्रतिशत रहा है। साल 2018 में कक्षा 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में स्कूल के 15 बच्चों को डिस्टिक्शन माक्र्स मिले। वहीं चौधरी के मिलनसार व्यवहार से खुश होकर विद्यालय में क्षेत्रवासियों, स्टाफ व भामाशाहों ने पांच लाख रुपए की लागत से पांच किलोवाट का सोलर प्लांट व सीसी टीवी कैमरे भी लगाए हैं। चौधरी भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्यौगकी विभाग के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जोधपुर से जिला समन्वयक भी है।