10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां खेलकूद प्रतियोगिता में विवाद, शिक्षक की लाठी से पीट पीट कर हत्या, इलाके में तनाव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
teacher beaten to death after a dispute during sports competition

teacher beaten to death after a dispute during sports competition

जोधपुर। जोधपुर के भोपालगढ़ इलाके में आज सवेरे एक प्रतियोगिता के दौरान एक शिक्षक की हत्या कर दी गई। खेलकूद प्रतियोगिता में विवाद में शिक्षक की हत्या की गई। भोपालगढ़ इलाके में आज सवेरे एक प्रतियोगिता के दौरान एक शिक्षक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कुड़ी गांव में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता चल रही थी। इस दौरान एक युवक का शिक्षक श्याम लाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अचानक शिक्षक पर उस युवक ने लाठी से हमला कर दिया। शिक्षक श्याम लाल के सिर से खून बहने लगा, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान श्याम लाल की मौत हो गई।


विधायक के भतीजे की कार व बाइक में टक्कर पर विवाद
दूसरी तरफ जालोरी गेट चौराहे पर रविवार देर रात शहर विधायक के भतीजे की कार व मोटरसाइकिल में मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों के उलझने से विवाद हो गया। महापौर व भाजपा जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर पुलिस मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकडक़र थाने लाई तो लोगों ने विरोध जताया।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विधायक कैलाश भंसाली का भतीजा अतुल भंसाली की कार देर रात जालोरी गेट पर आइसक्रीम ठेले के पास खड़ी बाइक से टकरा गई। इसको लेकर बाइक चालक व भंसाली में विवाद हो गया। इसका पता लगने पर महापौर व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कुछ पदाधिकारी मौके पर आए। पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया व पहले चौकी और फिर थाने ले आई। इसको लेकर लोग आक्रोशित हो गए। वे पुलिस के प्रति नाराजगी जताने लगे। देर रात गश्त कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त मौके पर आए और लोगों से समझाइश की।


पढ़ाई कराने के बहाने नाबालिग सौतेली पुत्री से बलात्कार

मण्डोर थाना क्षेत्र में एक युवक ने रविवार दोपहर नाबालिग सौतेली पुत्री के साथ बलात्कार कर मौके से भाग गया। आरोपी के चंगुल से छूटकर पीडि़ता मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार आरोपी युवक दस-बारह साल पहले मजदूरी करने सिलीगुड़ी गया था, जहां उसकी एक विधवा से घनिष्ठता हो गई। उसके एक बच्ची भी है। वह दोनों को जोधपुर ले आया और महिला को पत्नी व बच्ची को पुत्री की तरह साथ रखने लगा। महिला रविवार को घरों में साफ-सफाई करने के काम पर चली गई। आरोपी ने चौदह साल की बालिका को पढ़ाई कराने के लिए बहाने घर पर ही रोक लिया और अपराह्न करीब तीन बजे उसके साथ बलात्कार किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर मां के पास पहुंची और सौतेले पिता की हरकत की जानकारी दी। घबराई हुई मां घर लौटी, लेकिन तब तक आरोपी वहां से गायब हो चुका था। बाद में वह मण्डोर थाने पहुंची और बलात्कार व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाशी लेकर आरोपी पिता को रात को हिरासत में लिया। पीडि़ता का मेडिकल कराने के साथ बयान भी दर्ज किए गए हैं। संभवत: सोमवार या मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी सौतेला पिता मजदूरी करता है।