11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Teachers’ Day  : प्रधानाध्यापक बिजाणी ने सरकारी स्कूल को किया हाईटेक, बायोमेट्रिक से होती है हाजरी
Play video

Teachers’ Day : प्रधानाध्यापक बिजाणी ने सरकारी स्कूल को किया हाईटेक, बायोमेट्रिक से होती है हाजरी

वर्तमान में बिजाणी राजकीय अंध विद्यालय में बतौर पर प्रधानाचार्य आठ माह से कार्यरत है।
Google source verification

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खांडा फलसा स्कूल में तीन साल तक बतौर प्रधानाध्यापक सेवारत रही देवी बिजाणी ने अपने कार्यकाल में स्कूल की सूरत ही बदल दी। यहां सुविधाएं किसी निजी स्कूल से कम नहीं हैं। उनके कार्यकाल में विद्यालय में नामांकन वृद्धि के साथ साढ़े सोलह लाख रुपए तक के विकास कार्य हुए हैं। जिसमें स्कूल में स्मार्ट क्लासेज के तहत कंप्यूटर लैब लगवाना, टाइल्स की फर्श, सीसी टीवी कैमरे व बायोमेट्रिक मशीन से स्टाफ की हाजरी आदि की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। एचपीसीएल ने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक शौचालय भी स्थापित करवाए है। इस विद्यालय को शिक्षा विभाग दो साल से पांच सितारा स्कूल का दर्जा दे रहा है। स्कूल के स्टैण्डर्ड के मद्देनजर शैक्षणिक स्तर में भी सुधार हुआ। पूरे जिले में सर्वप्रथम इसी विद्यालय से बायोमैट्रिक मशीन से हाजरी लगने का सिस्टम शुरू हुआ है। वर्तमान में बिजाणी राजकीय अंध विद्यालय में बतौर पर प्रधानाचार्य आठ माह से कार्यरत है।