11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो…दर्द इतना भयानक कि छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी सड़क पर उतरी, एडीएम को चैम्बर से बाहर आना पड़ा…इंसाफ के लिए जोधपुर में फूटा गुस्सा

केएन कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन- एडीएम दफ्तर से बाहर मिलने पहुंचे
less than 1 minute read
Google source verification
छात्राओं ने निकाली रैली

वीडियो...दर्द इतना भयानक कि छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी सड़क पर उतरी, एडीएम को चैम्बर से बाहर आना पड़ा...इंसाफ के लिए जोधपुर में फूटा गुस्सा,वीडियो...दर्द इतना भयानक कि छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी सड़क पर उतरी, एडीएम को चैम्बर से बाहर आना पड़ा...इंसाफ के लिए जोधपुर में फूटा गुस्सा

केएन कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन

जोधपुर. हैदराबाद व टोंक दुष्कर्म मामले को लेकर संसद से सड़क तक उबाल है। जोधपुर में भी युवतियां व महिलाएं स्वयं को महफूज नहीं मान रही। स्कूल-कॉलेज से लेकर कार्यस्थल तक कई बार छेड़छाड़ की शिकार होती है। पत्रिका के साथ मंगलवार को बातचीत में कॉलेज व स्कूल की छात्राओं ने कहा कि जब तक नजरिया नहीं बदलेगा, तब तक नजर नहीं बदलेगी। पुलिस-प्रशासन साथ दें तो ऐसे दरिंदों को सलाखों तक पहुंचाया जा सकता है। इधर, कमला नेहरू महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर इंसाफ व सुरक्षा की मांग की। तेलंगाना चिकित्सक को श्रद्धांजलि देने का क्रम भी जारी रहा।
जबर्दस्त नारेबाजी, लोग चकित

छात्राओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जबर्दस्त नारेबाजी की। पहली बार छात्राओं के इतने हुजूम को देखकर शहरवासी भी आश्चर्यचकित रह गए। करीब ढाई घण्टे तक रैली-प्रदर्शन के बाद छात्राएं दोपहर १.३० बजे राइका बाग ओवर ब्रिज होते हुए महाविद्यालय पहुंची।