10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुजी को रास नहीं आ रही ऑनलाइन हाजरी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई शिक्षकों की शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन हाजरी को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लग गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी. शाला दर्पण पोर्टल

फलोदी. शाला दर्पण पोर्टल

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, जिला शाखा फलोदी ने यह आदेश तत्काल रद्द करने अन्यथा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से की गई है। जिससे समस्त संस्था प्रधानों को स्वयं के विद्यालय एवं पीईईओ अपने विद्यालय के साथ-साथ ग्राम पंचायत क्षेत्राधिकार में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त कार्मिकों की उपस्थिति शाला दर्पण पोर्टल पर दैनिक आधार पर दर्ज करनी होगी।शिक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन -राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, जिला शाखा फलोदी के जिलाध्यक्ष अरूणकुमार व्यास ने प्रदेश के शिक्षामंत्री को भेजे पत्र मेेें शिक्षकों की शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के आदेश को लेकर रोष जताया तथा कहा कि यह व्यवस्था लागू करने पहले विद्यालयों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने वाहिए और इसके बाद यह नवाचार लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल रद्द किया जाना चाहिए, अन्यथा इस आदेश के विरोध में शिक्षक संघ द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। (कासं)-------