10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सदस्यों को काम नहीं होने की टीस, भुलाए गिले-शिकवे

जिला परिषद की अंतिम साधारण सभा
less than 1 minute read
Google source verification
सदस्यों को काम नहीं होने की टीस, भुलाए गिले-शिकवे

सदस्यों को काम नहीं होने की टीस, भुलाए गिले-शिकवे

जोधपुर.

जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों की ओर आशा भरी नजरों से देखती है। गत पांच वर्ष में जनता की आशा व अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। वे सोमवार को आयोजत जिला परिषद की अंतिम बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। राज्य सरकार के निर्देश पर हुई बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (तृतीय) में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में २३३० किमी में से १३७४ किमी सड़कों के अपग्रेडेशन का अनुमोदन किया गया।

जिला प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें, नालियां, तालाब, खेल मैदान सहित कई बेहतरीन विकास कार्य हुए। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों का पैसा गोशाला मैदान में खर्च हो रहा है। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारी गंभीरता से सोचे, क्योंकि गांवों में खेलों का विकास जरूरी है।

दूर किए गिले-शिकवे

इस बैठक में कई सदस्य भावुक नजर आए और पूरे कार्यकाल के दौरान हुए गिले-शिकवे दूर करने की बात कही। कुछ सदस्य उनकी ओर से प्रस्तावित कार्य नहीं होने से व्यथित दिखाई दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एम.एल नेहरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.इन्द्रजीत यादव व अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित उपस्थित थे।