10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार के बाद किशोरी ने कीटनाशक खाया, मौत

- बलात्कार व आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज - आरोपी हिरासत में
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. डांगियावास थाना क्षेत्र में बलात्कार के बाद एक किशोरी ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी के अनुसार थाना क्षेत्र में सोलह साल की लडक़ी ने मंगलवार रात कीटनाशक खाकर आत्महत्या की है। घरवाले बिलाड़ा गए हुए थे। वो लौटे तो पुत्री की तबीयत खराब होने का पता लगा। वे उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इसका पता लगने पर पुलिस ने शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। मृतका के पिता ने पालासनी गांव निवासी सोनू उर्फ साबिर पुत्र बीरबल खां उर्फ बीरू मिरासी के खिलाफ बलात्कार, आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता किसी रिश्तेदार के यहां बिलाड़ा गए हुए थे। पीछे घर पर मृतका अकेली ही थी। तब आरोपी सोनू उर्फ बीरबल उसके घर आया और बलात्कार किया। उसके लौटने के बाद रात को किशोरी ने घर में रखा कोई कीटनाशक खा लिया। घरवाले लौटे तो उसको उल्टियां हो रही थी।