
भीषण सर्दी की वजह से वहां नलों में पानी जमने लग गया। पेड़-पौधों पर ओंस जम गई। घर के बाहर रखे पानी में बर्फ की पपडिय़ां तैरने लगी।
जोधपुर. बीती रात जोधपुर में एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी रही। रात का पारा 5.3 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में एक साथ पांच डिग्री की गिरावट आने से रात को फुटपाथ व खानाबदोश लोगों की हालत खस्ता हो गई। तेज सर्दी से खुले में रहने वाले धूजणे लग गए। माउंट आबू में पारा 4 डिग्री मापा गया। जैसलमेर के चांधण में तापमान 4.5 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में तेजी से गिरावट आई। कई स्थानों पर पारा पांच डिग्री के भीतर रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टे में प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।
सूर्यनगरी में बीती रात इस सीजन की दूसरी सर्वाधिक सर्द रात थी। पिछले गुरुवार को पारा 5.1 डिग्री पर पहुंचा था। जाड़ा तेज होने की वजह से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और काम पर निकलने वाले लोग ठिठुर गए। हालांकि सूरज निकलने के बाद तापमान तेजी से ऊपर चढऩे लगा। देर सुबह उठने वाले शहरवासियों को इस सर्दी का अहसास नहीं हो सका। दोपहर में तापमान 24.6 डिग्री तक पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री से अधिक का अंतर होने की वजह से दिन में सर्दी का असर कम रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 8.5 व अधिकतम 27 डिग्री रहा। जैसलमेर में रात का पारा 8.4 व दिन का 24.6 डिग्री मापा गया। फलोदी में तापमान 10.4 डिग्री रहा।
प्रदेश के तेज सर्दी
भीलवाड़ा --------- 1.8
चूरू ---------- 2.4
सीकर ----------2.5
अलवर --------- 2.8
चितौडगढ़़ ---------- 4.5
माउंट आबू --------- 4
श्रीगंगानगर----------5.3
जोधपुर ----------5.3
बीकानेर ---------6
कोटा ---------6.7
अजमेर ---------7
जयपुर ---------7.1
Updated on:
27 Dec 2018 08:09 pm
Published on:
27 Dec 2018 08:09 pm
