12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
आज से बढ़ेगी सर्दी
Play video

आज से बढ़ेगी सर्दी

- कल से बादलों की आवाजाही की संभावना
Google source verification

 

जोधपुर. देश के उत्तरी हिस्से में बरसात- बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद गुरुवार को तापमान के लुढकने की संभावना है। मौसम में नमी अधिक रहने से सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगला पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही देश के उत्तरी हिस्से से टकराने की वजह से शुक्रवार को से फिर बादलों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है।

सूर्य नगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह सर्दी थी। दिन चढऩे के साथ सर्दी का असर कम होने लगा। तेज धूप खिलने से दिन का तापमान तेजी से ऊपर चढऩे लगा और दोपहर में पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तीखी धूप की वजह से दोपहर में गर्म कपड़ों में चुभन होने लग गई। शाम ढलने के बाद आसमान साफ होने से सर्दी का असर फिर से बढ़ गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री और अधिकतम 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में रात का तापमान 12.3 और दिन का 27.2 डिग्री रहा।