10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ हल्की सर्दी

मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को तापमान में उतार चढ़ाव के साथ हल्की सर्दी का मौसम रहा।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur

तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ हल्की सर्दी

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को तापमान में उतार चढ़ाव के साथ हल्की सर्दी का मौसम रहा। रात का तापमान पंद्रह डिग्री के करीब और दिन का तीस डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से आसमान साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद सप्ताहांत में पारा लुढकऩे का पूर्वानुमान है। सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह गुलाबी ठण्ड रही। सुबह सैर को निकलने वाले शहरवासियों के आउटफिट बदल गए। शहर के बाहरी इलाकों में रहने वालों को मोटे कपड़े पहनने पड़े। दिन चढऩे के साथ सर्दी का असर कम होता गया। दिन में बादलों की हल्की आवाजाही भी बनी रही। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री मापा गया।

बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान में गिरावट देखने को मिली। जैसलमेर में रात का तापमान 14.6 व दिन का 31.2 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 16.6 व अधिकतम 33.6 डिग्री मापा गया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा।