10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमस ने किया जोधपुरवासियों को हलकान, फिर से होगी तापमान में बढ़ोतरी

चक्रवात निसर्ग का असर लगभग खत्म हो गया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी बादल-बरसात का दौर बना हुआ था। जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही से दिनभर उमस बनी रही। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
temperature will rise from sunday in jodhpur division

उमस ने किया जोधपुरवासियों को हलकान, फिर से होगी तापमान में बढ़ोतरी

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. चक्रवात निसर्ग का असर लगभग खत्म हो गया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी बादल-बरसात का दौर बना हुआ था। जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही से दिनभर उमस बनी रही। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थान पर ही धूल भरी हवा के साथ छींटे गिर सकते हैं। अधिकांश जगह उमस के कारण तेज गर्मी रहेगी।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमां में बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकली हुई थी। हवा में नमी अधिक होने से उमस व्याप्त को गई। दिन चढऩे के साथ शहरवासी उमस से हलकान होना शुरू हो गए। दोपहर में पारा 38 डिग्री रहा लेकिन उमस भी तपिश ने लोगों को बेहाल किए रखा। शाम ढलने के बाद भी उमस पीछा नहीं छोड़ रही थी। दो तीन दिन उमस भी गर्मी रहेगी।

सोमवार से पारा फिर से चालीस डिग्री को पार कर जाएगा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 23.5 व अधिकतम 38.9 और बाड़मेर में रात का पारा 25.6 व दिन का 38.2 डिग्री मापा गया। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तापमान चालीस डिग्री से नीचे था।