10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून के ब्रेक की आहट, लोहावट में आई आंधी

- फलोदी और श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री पार
less than 1 minute read
Google source verification
मानसून के ब्रेक की आहट, लोहावट में आई आंधी

मानसून के ब्रेक की आहट, लोहावट में आई आंधी

जोधपुर. अगले एक दो दिन में मानसून ब्रेक लेने वाला है। इसकी आहट शनिवार को जोधपुर के लोहावट कस्बे में आई आंधी में देखने को मिली। सावन महीने में लोहावट में आसमां में धूल का बड़ा बादल छा गया। हवा का रुख दक्षिणी-पश्चिमी से बदलकर पश्चिमी होने के कारण आंधी आ गई। साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फलोदी और श्रीगंगानगर में तापमान चालीस डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगला सप्ताह पूरा सूखा रहेगा। मानसूनी ट्रफ लाइन सरककर हिमालय के तलहटी पर जाने की संभावना है। अगस्त के तीसरे सप्ताह में मानसून फिर से एक्टिव होगा।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में 80 प्रतिशत नमी होने के कारण सुबह से ही उमस व्याप्त हो गई। हवा मंद पडऩे से उमस का असर बढ़ता गया। आसमान में बरसात बादलों की कमी के कारण तेज धूप निकली रही। दिनभर धूप रहने से अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पर पहुंच गया। कई दिनों बाद दोपहर और शाम को उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया। रात को भी उमस सताती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी न्यूनतम तापमान 28.2 और अधिकतम 40.4 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी पारा 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26 व अधिकतम 38.7 डिग्री रहा, वहीं बाड़मेर में रात का पारा 27.6 दिन का 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।