11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में पारा 40 के करीब

jodhpur news jodhpur weather news- उमस और तपिश ने लोगों को किया बेहाल
less than 1 minute read
Google source verification
जैसलमेर में पारा 40 के करीब

जैसलमेर में पारा 40 के करीब

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहने से उमस भरा मौसम रहा। बरसात नहीं होने से उमस भरी तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसलमेर में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार थार प्रदेश के कुछ हिस्सों में बरसात की संभावना बनी हुई है।

सूर्य नगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप निकली। हवा में अत्यधिक नमी और धूप के कारण उमस व्याप्त हो गई। उमस के कारण लोग दिनभर पसीना-पसीना होते रहे। दोपहर में तापमान 36 डिग्री रहा। जिले के अधिकांश हिस्सों में सूखा रहा। कहीं पर भी बरसात के समाचार नहीं हैं।
उधर जैसलमेर में रात का तापमान 27.2 और दिन का 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वातावरण में आद्र्रता अधिक होने और तापमान के अधिक उछलने से दिन में भयंकर उमस रही। बाड़मेर में भी ऐसा ही मौसम रहा। वहां न्यूनतम तापमान 27.4 और अधिकतम 36.9 डिग्री मापा गया।