10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आदर्श’ ने सेवानिवृत्त वायुसैनिक को भी नहीं छोड़ा

- ऊंची ब्याज के लालच में गंवाए ग्यारह लाख रुपए- बीमारी व बच्चों की पढ़ाई के लिए जरूरत होने पर छह माह से लगा रहे चक्कर
less than 1 minute read
Google source verification
‘आदर्श’ ने सेवानिवृत्त वायुसैनिक को भी नहीं छोड़ा

‘आदर्श’ ने सेवानिवृत्त वायुसैनिक को भी नहीं छोड़ा

जोधपुर.
ऊंची ब्याज दर के झांसे में आकर सेवानिवृत्त वायुसैनिक ने बैंक में जमा गाढ़ी कमाई के ग्यारह लाख रुपए आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी में निवेश कर दिए। अब बीमारी व बच्चों की पढ़ाई के लिए वह रुपए लेने छह माह से सोसायटी के दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। परेशान वायुसैनिक ने सोसायटी के पदाधिकारियों व एजेंटों के खिलाफ महामंदिर थाने में एफआइआर दर्ज करा दी।

पुलिस के अनुसार बीजेएस कॉलोनी में मोहन नगर बी निवासी सेवानिवृत्त वायुसैनिक कुमेरदान पुत्र भोमदान चारण ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के मुकेश मोदी, वीरेन्द्र मोदी, कमलेश चौधरी, ईश्वर सिंह सिदल, प्रियंका मोदी, वैभव लोढ़ा, समीर मोदी, रोहित मोदी, भारत मोदी, ललिता राजपुरोहित, विवेक मोदी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया।
आरोप है कि सोसायटी के एजेंट अभयसिंह शेखावत, नरेन्द्रसिंह व आनंद कंवर ने जनवरी २०१६ में उससे सम्पर्क कर ऊंची ब्याज दर पर निवेश कराने का झांसा दिया था। इनके झांसे में आकर कुमेरदान ने बैंक में जमा राशि निकाल ली और २० सितम्बर २०१६ को २.५०-२.५० लाख रुपए की दो एफडीआर करा दी थी। जो २० सितम्बर २०१९ को परिपक्व हो गई और उसे ३.७५-३७५ लाख रुपए मिलने थे। उसने ७ जुलाई २०१७ को ६ लाख रुपए की एक और एफडीआर कराई जो जुलाई २०२२ में परिपक्व होनी है।

रुपए की आवश्यकता होने पर वह सोसायटी के दफ्तर पहुंचा और राशि लौटाने का आग्रह किया, लेकिन सोसायटी के अधिकारी व कर्मचारियों ने असमर्थता जता दी। वह छह महीने से दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा। उसे पता लगा कि सोसायटी के पदाधिकारियों पर मामले दर्ज हो चुके हैं और वो जेल में बंद हैं। स्थानीय दफ्तरों से कोई संतोषजनक जवाब और राशि न लौटाए जाने पर पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज कराया।