10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टी का उठाया फायदा, जमकर की खरीदारी

रावण का चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 18, 2018

jodhpur

छुट्टी का उठाया फायदा, जमकर की खरीदारी


जोधपुर।
रावण का चबूतरा मैदान में चल रहे जोधपुर फेस्टिवल में लोगों ने रविवार को जमकर खरीदारी की और शॉपिंग कर छुट्टी का फायदा उठाया। राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले व जोधपुर फेस्टिवल में तीसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का अवलोकन किया। शहरवासियों ने खरीदारी के साथ झूलों व फूड जोन में विभिन्न तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठााया। मेले की सह प्रायोजक भारतीय जीवन बीमा निगम है।
--
शहरवासियों के लिए हर तरह के उत्पाद
फेयर में शहरवासियों के लिए हर तरह के उत्पाद है। इसमें विशेष रूप से हस्तशिल्प उत्पाद आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। साथ ही, गारमेंट्स, लाइफ स्टाइल, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, फर्नीचर, कारपेट, गिफ्ट आइटम्स, फुटवियर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गृहसज्जा के सजावटी सामान, रेडिमेड कपड़े, प्रोपर्टी से संबंधित जानकारी की स्टॉल्स लगी हुई है। आयोजन में आकर्षक ऑफर्स के साथ विभिन्न प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज के साथ ही जरूरत का हर सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जा रहे है। प्रथम दिन मेले में पहुंचे लोगों ने गुलाबी सर्दी में कश्मीरी शॉल , ऊनी कपड़ों के अलावा घरेलू जरूरत की चीजें खरीदी। फेयर में देश के विभिन्न राज्यों के स्टॉलधारक विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय उत्पादों की स्टॉल्स में अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे है। मेला 25 नवम्बर तक चलेगा।
---
लुभा रहा भूत बंगला डोम
फेस्टिवल के फन और फूड जोन में शहरवासियों के लिए विशेष खान-पान की वस्तुएं मुख्य आकर्षण है। साथ ही, मनोरंजन के लिए ब्रेक डॉस, ड्रेगन, कटरपिलर, जीत, मिकी माउस सहित अनेक प्रकार के झूले लगाए गए है। इस बार युवाओं व बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए भूत बंगला डोम लगाया गया है, जो शहरवासियों को विशेष लुभा रहा है।मेले में शहरवासी सुबह से देर शाम तक लुत्फ उठा रहे है। साथ ही, फूड जोन में विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ झूलों का मजा ले रहे है
-