10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत पर खेल रहा बालक 5वीं मंजिल से गिरा, मृत्यु

- मां ने साथी बालक पर धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
छत पर खेल रहा बालक 5वीं मंजिल से गिरा, मृत्यु

छत पर खेल रहा बालक 5वीं मंजिल से गिरा, मृत्यु

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-7 की आवासीय सोसायटी में 5वीं मंजिल की छत पर खेलने के दौरान एक बालक के नीचे गिरने से मृत्यु हो गई। मृतक की मां ने साथी बालक पर धक्का देकर गिराने से मृत्यु का आरोप लगाकर कुड़ी भगतासनी थाने में एफआइआर दर्ज कराई।

एसआइ हिंगलाजदान के अनुसार मूलत: बांवरली हाल वृंदावन सोसायटी निवासी टोनीसिंह उर्फ त्रिलोकसिंह (12) पुत्र मदनसिंह इन्दा शनिवार को दोस्तों के साथ सोसायटी में 5वीं मंजिल की छत पर खेल रहा था। खेल-खेल के दौरान वह छत के फ्लैट के बीच बने ओपन स्पेस से नीचे गिर गया। वह 5वीं मंजिल से सिर के बल नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर वहां आए सोसायटी के लोगों ने परिजन को सूचित कर टोनी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की मां मान कंवर ने साथ खेल एक बालक पर धक्का देकर नीचे गिराने से पुत्र की मृत्यु होने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।