10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के बाहर खड़ी महिला के गले से चेन लूटी

- रात को पैदल घूमने के बाद घर लौटने पर वारदात, मोटरसाइकिल सवार दोनों लुटेरे फरार
less than 1 minute read
Google source verification
घर के बाहर खड़ी महिला के गले से चेन लूटी

घर के बाहर खड़ी महिला के गले से चेन लूटी

घर के बाहर खड़ी महिला के गले से चेन लूटी
- रात को पैदल घूमने के बाद घर लौटने पर वारदात, मोटरसाइकिल सवार दोनों लुटेरे फरार
जोधपुर.
रातानाडा थानान्तर्गत सुभाष चौक में पावर बाइक सवार दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से सोने की एक चेन लूट ली।
पुलिस के अनुसार सुभाष चौक निवासी राधा रानी पत्नी अनिल रात पौने ग्यारह बजे अपनी पड़ोसन के साथ पैदल घूमने के बाद घर लौटी। वह घर के बाहर खड़ी थी। इतने में पावर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए। महिला के पास पहुंचकर एक युवक ने गले में झपट्टा मारा और दो-ढाई तोला सोने की चेन लूटकर भाग गए। चेन के साथ ओम का पैंडेंट भी था। महिला के चिल्लाने पर घर से परिजन और आस-पास के लोग बाहर आए। सभी ने अपने स्तर पर लुटेरों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन दोनों लुटेरे भाग निकले। पुलिस घटनास्थल पहुंची और तलाश शुरू की। महिला की तरफ से लूट का मामला दर्ज किया गया।