
मारवाड़ के ताज को फिर मिला एक ताज
जोधपुर. उम्मेद भवन पैलेस को ''वाओ अवार्ड एशिया-2020 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड बेस्ट वेन्यू फ ॉर बिग फैट वेडिंग्स - डेस्टिेनशन इंडिया (200 से अधिक मेहमान) कैटेगरी के लिए मिला है। उम्मेद भवन पैलेस दुनिया में मोस्ट अवार्डेड होटलों में से एक है। उम्मेद भवन पैलेस के महाप्रबन्धक मेल्विन सलदाना ने बताया कि हमें खुशी है कि उम्मेद भवन पैलेस को यह पहचान मिली है। यह अवार्ड जोधपुर शहर में बड़ी शादियों व समारोह की मेजबानी करने की बेहतर क्षमता दिखाने को जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उम्मेद भवन पैलेस को ''कोनडे नास्ट ट्रेवलर इंडिया की ओर से वर्ष 2018-19 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल का दर्जा दिया गया था। महाप्रबन्धक ने कहा की यह अवार्ड पैलेस की पूरी टीम को जाता है जिन्होंने वर्षों अथक परिश्रम व मेहनत की है। उम्मेद भवन पैलेस में बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों के साथ उद्योग जगत की हस्तियों ने अपना जन्म दिन और विवाह समारोह का आयोजन कर चुके है।
उम्मेद भवन पैलेस होटल होगा शुरू
आगामी 1 सितम्बर, 2020 से उम्मेद भवन पैलेस होटल फि र से शुरू हो जाएगा। अतिथियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। महाप्रबन्धक ने बताया की वर्तमान में अवार्ड मिलना हमारे लिए आशीर्वाद की तरह है। उल्लेखनीय है जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार उम्मेद भवन वैश्विक महामारी कोरोना के कारण 18 मार्च से बंद है।
Published on:
22 Aug 2020 11:38 pm
