10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या कर शव प्लास्टिक कट्टे में बांधकर फेंका, सिर में मिले अनेक घाव

- सुरपुरा आंगणवा रोड पर झाड़ियों में मिला संदिग्ध हालात में महिला का शव
less than 1 minute read
Google source verification
हत्या कर शव प्लास्टिक कट्टे में बांधकर फेंका, सिर में मिले अनेक घाव

हत्या कर शव प्लास्टिक कट्टे में बांधकर फेंका, सिर में मिले अनेक घाव

जोधपुर. मंडोर थानान्तर्गत सुरपुरा आंगणवा रोड पर झाड़ियों में रविवार सुबह कट्टे में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला. मृतक के सिर पर अनेक घाव मिले हैं. अंदेशा है कि कुछ दिन पहले हत्या कर शव कट्टे में बांधकर फेंका गया है
पुलिस के अनुसार सुरपुरा आंगणवा रोड पर दीवार के पीछे झाड़ियों से तेज दुर्गंध आने लगी. सुबह सुबह घूमने आने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो कट्टे में शव होने का पता लगा. पुलिस को सूचना दी गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, एसीपी दरजाराम बोस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एफएसएल को भी मौके पर बुलाया गया.
प्लास्टिक कट्टा खोलने पर लाल ओढ़ने में बंधा पुरुष का शव निकला. उसके सिर के बाल कटे हुए थे. साथ ही नुकीले हथियार से अनेक घाव करने के निशान भी मिले हैं. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस को अंदेशा है कि शव चार पांच दिन पहले कट्टे में बांधकर फेंका गया होगा. जो बुरी तरह क्षत विक्षत हो चुका है

सुरपुरा अंगनवा रोड पर एक शव मिलने से अचानक सनसनी फैल गई एक दीवार के पीछे मिला बताया जा रहा है कि सुबह घूमते वक्त लोगों ने शव को देखा और उसके बाद पुलिस को सूचना दी शव शतविकसित बताया जा रहा है सूचना के बाद मौके पर एडीसीपी भागचंद एसीपी दरजाराम सहित पुलिस का भारी जाब्ता पहुंचे मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुला कर साक्ष्य जुटाए गए हैं फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में लगी है।