script

आधिकारियों के कोरोना पोजेटिव होते ही डिपार्टमेंट भी ‘फॉर-रेस्ट

locationजोधपुरPublished: Aug 03, 2020 11:19:40 pm

Submitted by:

Nandkishor Sharma

 
 
संभाग के सीसीएफ, सीएफ के बाद अब जिले के डीएफओ की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव
पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है वनविभाग का संभाग मुख्यालय

आधिकारियों के कोरोना पोजेटिव होते ही डिपार्टमेंट भी 'फॉर-रेस्ट

आधिकारियों के कोरोना पोजेटिव होते ही डिपार्टमेंट भी ‘फॉर-रेस्ट

जोधपुर. वन विभाग जोधपुर संभाग के मुख्य वन संरक्षक, संभागीय वन संरक्षक कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब जिले के प्रमुख वन अधिकारी उपवन संरक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से पूरे विभाग में हड़कम्प मच गया है। वन अधिकारियों के सम्पर्क में आने वाले सभी क्षेत्रीय वन अधिकारियों, वन रक्षकों और अन्य अधिकारियों की भी कोरोना संक्रमित की जांच की गई है। हालांकी मुख्य वन संरक्षक प्रियरंजन और संभागीय वन संरक्षक हनुमानाराम की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद संभाग के वन मुख्यालय को आगामी आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए जा चुके है। विभाग के अन्य कर्मचारियों अधिकारियों को भी कोविड-19 के खतरे को देखते हुए डिपार्टमेंट के दूसरे कार्यालय को भी पहले ही बंद रखने के आदेश दिए जा चुके है। इस बीच जोधपुर प्रादेशिक वन मंडल के उपवन संरक्षक एसपी सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने की सूचना से कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। अधिकारियों के साथ नियमित सम्पर्क में रहने वाले रेंजर्स और वन रक्षकों की कोरोना जांच की जा रही है। वन मुख्यालय के उप वन संरक्षक (प्रशासन) वीरभद्र मिश्र ने एक आदेश जारी कर कार्यालय के समस्त अधिकारियो कर्मचारियों को घर से ही काम सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो