10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमजन का विकास ही मेरी प्राथमिकता : पूसाराम मेघवाल

भोपालगढ़. विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के दावेदार के रूप में खेड़ी सालवा सरपंच पूसाराम मेघवाल दावेदारी जता रहे हैं और वे कांग्रेस पार्टी के टिकट का जुगाड़ लगा रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Pusaram Meghwal

आमजन का विकास ही मेरी प्राथमिकता : पूसाराम मेघवाल

भोपालगढ़. विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के दावेदार के रूप में स्थानीय प्रत्याशी के तौर पर खेड़ी सालवा के सरपंच पूसाराम मेघवाल भी पूरी मजबूती से अपनी दावेदारी जता रहे हैं और वे अपने कई साथी सरपंचों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के टिकट का जुगाड़ लगा रहे हैं। पूसाराम मेघवाल ने भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अपना विजन बताते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है और क्षेत्र की जनता विधायक के रूप में सेवा करने का मौका देती है, तो वे क्षेत्र के सभी गांवों के सरकारी विद्यालयों में रिक्त पद भरने के साथ ही तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने, चिकित्सा सुविधाएं पूर्ण करने, सभी गांव-ढाणियों तक नहर का पानी पहुंचाने, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं उन्नत किस्म का खाद बीज उपलब्ध करवाने, आसोप, भोपालगढ़, आसोप व बावड़ी में कृषि मंडी स्थापित करने, ग्राम पंचायत स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय में और बावड़ी, भोपालगढ़ के कॉलेजों में सभी संकाय शुरू करने के साथ रिक्त पदों को भरने, पंचायत समिति मुख्यालयों पर रोजगार मार्गदर्शन केंद्र शुरू करवाने, सभी गांव ढाणियों को सड़क तंत्र से जोडऩे एवं सड़कों का सुधार करने, भोपालगढ़ आईटीआई कॉलेज को शुरू करने के साथ कई जगहों पर आईटीआई कॉलेज बनवाने एवं सभी गांव में नरेगा योजना के तहत अलग-अलग विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने ही मेरा मुख्य विजन होगा। भोपालगढ़ के विकास के लिए मैं अपनी पूरी ताकत के साथ सरकार के समक्ष जनता का वकील बनकर पैरवी करूंगा।