10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव 2018 : निर्वाचन विभाग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पेड न्यूज पर नजर रखेगा

जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन विभाग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पेड न्यूज पर नजर रखेगा। जहां कहीं गड़बड़ नजर आएगी, महकमा कार्रवाई करेगा।
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 13, 2018

The Election Department will monitor electronic media and paid news

The Election Department will monitor electronic media and paid news

जोधपुर.राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया की निष्पक्षता और तटस्थता पर पैनी नजर रखी जाएगी। निर्वाचन विभाग निगाह रखेगा कि खबरें संतुलित ही रखी जाएं और किसी को कम या ज्यादा तवज्जो न मिले। इस तरह निर्वाचन विभाग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पेड न्यूज पर नजर रखेगा। जहां कहीं गड़बड़ नजर आएगी, महकमा कार्रवाई करेगा।

यह स्वर मुखर हुआ

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. रविकुमार सुरपुर की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कक्ष में हुई एमसीएमसी व मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक में यह स्वर मुखर हुआ। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया व पेड न्यूज पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में कहा कि मॉडल कोड अॅाफ कंडक्ट के तहत सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखनी होगी। बैठक में प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी व नगर निगम उपायुक्त अनुराग भार्गव ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई है।

लागत राशि लेखा दल को भिजवाई जाएगी
एमसीएमसी सदस्य सचिव और सूचना व जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बैठक में सूचना केन्द्र में स्थापित मीडिया प्रकोष्ठ की व्यवस्थाओं, तैयारियों व कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। सहायक जनसंपर्क अधिकारी साक्षी पुरोहित ने बैठक में बताया कि प्रकोष्ठ की ओर से चुनाव के दौरान दिए जाने वाले विज्ञापनों की लागत राशि लेखा दल को भिजवाई जाएगी। बैठक में एमसीएमसी के सदस्य व आकाशवाणी के महेन्द्र लालस व सेवानिवृत्त प्रोफेसर व सदस्य प्रोफेसर मूलसिंह राठौड़ भी उपस्थित थे।


आचार संहिता की 29 शिकायतों का निस्तारण
राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत जिले में आदर्श आचार संहिता से संबंधित 29 शिकायतें प्राप्त हुर्इं व सभी का निस्तारण कर दिया गया। आचार संहिता संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एमसीसी व ईईएम प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसके प्रभारी अधिकारी व कुलसचिव जेएनवीयू भंवरसिंह संादू हैं। यह प्रकोष्ठ 25 अक्टूबर से संचालित हो रहा है। प्रकोष्ठ में अब तक चुनाव आयोग जयपुर से 18 व स्थानीय जिला स्तर पर 11 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का निस्तारण कर दिया गया है।