10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरवाले शोक जताने गए, पीछे चोर समेट ले गए जेवर-रुपए

- मदेरणा कॉलोनी में वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
घरवाले शोक जताने गए, पीछे चोर समेट ले गए जेवर-रुपए

घरवाले शोक जताने गए, पीछे चोर समेट ले गए जेवर-रुपए

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत मदेरणा कॉलोनी स्थित सूने मकान के ताले तोड़ चोर सोने-चांदी के आभूषण और हजारों ले गए।
पुलिस के अनुसार मदेरणा कॉलोनी निवासी भैराराम दर्जी मां का निधन होने के कारण चार-पांच दिन से परिवार सहित अपने गांव शेरगढ़ तहसील के खिरजां खास गए हैं। मकान सूना होने का फायदा उठा चोर बुधवार रात दो बजे ताले तोड़ मकान में घुसे और अलमारियों सहित पलंग के बॉक्स तक खंगाल दिए। पड़ोसियों ने गुरुवार सुबह ताले टूटे देख मकान मालिक को सूचना दी। कॉलोनी में रहने वाले भैराराम का भतीजा प्रेम गांव से आया तो पता चला कि छह तोला सोना, सात तोला चांदी के आभूषण और पन्द्रह-बीस हजार रुपए चोरी हो गए। चोरों ने अलमारी में रखे गुल्लक को भी तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेम की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

चोरों ने अलमारी में रखे गुल्लक को भी तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेम की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू की।