10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FARMERS– -किसान जनप्रतिनिधयों के आवास पर देंगे सांकेतिक धरना

- किसानों का प्रदेशव्यापी आंदोलन - 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन महापड़ाव
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 30, 2020

FARMERS-- -किसान जनप्रतिनिधयों के आवास पर देंगे सांकेतिक धरना

FARMERS-- -किसान जनप्रतिनिधयों के आवास पर देंगे सांकेतिक धरना

जोधपुर।

किसानों के प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा के तहत जोधपुर जिले में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसान शुक्रवार से जनप्रतिनिधियों के आवास पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन देंगे व विभिन्न समस्याओं को लेका ज्ञापन सौंपेंगे।संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामनारायण जांगू ने बताया कि किसान गत कई महिनों से विद्युत अनुदान पुन: शुरू करने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। इसी के तहत 21 जुलाई को जोधपुर सहित प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के साथ जिला कलेक्टर के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के आवास पर धरना तथा 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन महापड़ाव किया जाएगा।

सांकेतिक धरना कार्यक्रम

31 जुलाई- लोहावट व फलोदी विधायकों के आवास पर1 अगस्त को- ओसियां, बिलाड़ा, भोपालगढ़ विधायकों के जोधपुर आवास तथा पाली सांसद पीपी चौधरी के जोधपुर आवास पर।

2 अगस्त- शेरगढ़, लूणी विधायकों के जोधपुर आवास तथा जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के जोधपुर आवास पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

2 अगस्त को ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर स्थित कार्यालय सहित राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत तथा जोधपुर शहर व सूरसागर विधायकों के जोधपुर स्थित आवासों पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

---

किसान महापड़ाव से पहले जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों को किसानों की समस्या से अवगत करवा रहे है। कोरोना के कारण कोई बड़ा आंदोलन नहीं चाहते लेकिन 5 अगस्त तक कोई नतीजा नहीं निकलता है तो तहसील मुख्यालयों पर महापड़ाव पर बैठेंगे।

तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रचार प्रमुख

भारतीय किसान संघ, जोधपुर