
FESTIVAL-- विजयादशमी पर भी रहेगा खरीदारी का महायोग,FESTIVAL-- विजयादशमी पर भी रहेगा खरीदारी का महायोग,FESTIVAL-- विजयादशमी पर भी रहेगा खरीदारी का महायोग
जोधपुर।
नवरात्रि की अष्टमी-नवमी के महायोग में शनिवार को बाजार में धनवर्षा हुई, धनतेरस से पहले मिनी धनतेरस का एहसास करा दिया। खरीदारी के शुभ योग में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, लाइफ स्टाइल व घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी हुई व लोगों में उत्साह देखा गया। खरीदारी का यह महायोग रविवार को विजयादशमी के दिन भी रहेगा। कारोबारियों को रविवार को भी बम्पर सेल की उम्मीद है। रियल एस्टेट सेक्टर में लोगों ने अपने आशियानें को लेकर बुकिंग कराई।
शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। विभिन्न उत्पादों पर कैशबैक व अन्य आकर्षक ऑफर का लोगों ने फायदा उठाया। शुभ संयोग में अच्छी खरीदारी हुई, करोड़ों की सेल हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के उठाव को लेकर जबरदस्त रुझान है। शहर के त्रिपोलिया बाजार सहित ब्राण्डेड़ कपड़ों के शोरूम पर करोड़ों रुपयों के कपड़े की बिक्री हुई। औरतें-युवतियां भी भीतरी शहर के बाजारों में खरीदारी करती नजर आई। वहीं ज्वैलरी सेक्टर में भी लोगों ने आभूषणों की एडवांस बुकिंग कराई व खरीदारी की।
Published on:
24 Oct 2020 11:54 pm
