10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में प्रदेश की सबसे गर्म रात

- दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ आए, अरब सागर से खींची नमी - अगले 48 घंटे में कहीं बूंदाबांदी या तेज सतही हवाएं चलने की संभावना
less than 1 minute read
Google source verification
The hotest night in jodhpur in rajasthan

जोधपुर में प्रदेश की सबसे गर्म रात

जोधपुर. मौसम के पलटने से बीती रात जोधपुर में प्रदेश की सर्वाधिक गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कुछ दिन पहले दिन का तापमान हुआ करता था। मौसम में यह बदलाव दो पश्चिमी विक्षोभ के एक साथ मिलकर देश के उत्तरी हिस्से से टकराने की वजह से पैदा हुआ है। इससे अरब सागर से अत्यधिक नमी देश के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में पहुंची है जिसके कारण अगले 48 घंटे में राजस्थान के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जबकि उत्तर भारत में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बरसात होगी। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रेरित चक्रवाती परिसंचारी तंत्र भी कायम हो गया है। कई मौसमी कारकों के एक साथ होने से मौसम में अत्यधिक बदलाव आया है।

सूर्य नगरी में बीती रात से ही बादलों की घनी आवाजाही रही। बादलों ने शहर को ढक लिया। आधी रात के बाद कई स्थानों पर छींटे गिरे। बादलों से आसमान आच्छादित रहने की वजह से न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री से नीचे नहीं जा पाया। बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तापमान 29.2 डिग्री रहा। दिन सुहाना था। सर्दी का असर लगभग गायब हो गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला।
जैसलमेर और बाड़मेर में भी बादलों की आवाजाही के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 19.2 और अधिकतम 30.6 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 14.5 और अधिकतम 24.8 डिग्री मापा गया। माउंट आबू में पारा 9.2 डिग्री मापा गया।