10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इनलेण्ड कंटेनर डिपो को रोहिट या कांकाणी स्थापित किया जाए

- रेलवे-इंडस्ट्री डाइरेक्ट इंटरेक्शन में उद्यमियों ने बताई समस्याएं, दिए सुझाव
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 28, 2021

'इनलेण्ड कंटेनर डिपो को रोहिट या कांकाणी स्थापित किया जाए

'इनलेण्ड कंटेनर डिपो को रोहिट या कांकाणी स्थापित किया जाए

जोधपुर।
उद्यमियों ने रेलवे से भगत की कोठी स्टेशन पर स्थित कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का इनलैंड कंटेनर डिपो को समस्या बताते हुए इसे रोहिट या कांकाणी स्थापित करने की मांग की। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआईए) के अध्यक्ष एनके जैन ने मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय को बताया कि वर्तमान में डिपो के चारों ओर रहवासी कॉलोनी होने के कारण यहां से आने-जाने वाले कंटेनरों से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। आगे आने वाले समय में दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर आ रहा है, इसको ध्यान में रखते हुए इसे रोहिट या कांकानी के पास स्थापित किया जाना चाहिए।
जेआईए की ओर से जेआईए सभागार में 'रेलवे-इंडस्ट्रीज पर सीधा संवाद कार्यक्रमÓ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों ने रेलवे को समस्याएं बताई व सुझाव दिए। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने उद्यमियों को रेलवे परिवहन के माध्यम से माल यातायात बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना अवधि के दौरान रेलवे ने लॉकडाउन के बावजूद पूरे देश में माल का परिवहन कभी रूकने नहीं दिया। उन्होंने उद्यमियों को रेलवे के साथ व्यापार शुरू करने पर सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने का भरोसा दिलाया।
----
उद्यमियों ने दिए सुझाव
- जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री भार कम करने के लिए भगत की कोठी और राईकाबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्थाई स्टॉप दिया जाए तथा कुछ ट्रेनों का संचालन भी यहां से शुरू किया जाए।
- भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर नई वॉशिंग लाईन डाली जाये ताकि जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त जगह मिल सके।
- बिलाड़ा से बर तक नई रेलवे लाईन डालने का काम जल्द किया जाए।- जोधपुर-उदयपुर, जोधपुर-जबलपुर व जोधपुर-सियालदह के मध्य सीधी ट्रेन चलाई जाए तथा जोधपुर-नागपुर के लिए दैनिक आधार पर ट्रेन चलाई जाए।
- जोधपुर रेलवे स्टेशन के आसपास की रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर मॉल्स व मल्टीपलेक्स सिनेमाघर का निर्माण किया जाए जिससे जोधपुर रेलवे मंडल को अतिरिक्त आय हो सके।