11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोराना महामारी जागरूकता पद यात्रा का रामदेवरा में समापन

नि:शुल्क सैनेटाइजर व मास्क बांटकर कोरोना महामारी से बचाव के बताए उपाय
less than 1 minute read
Google source verification
कोराना महामारी जागरूकता पद यात्रा का रामदेवरा में समापन

कोराना महामारी जागरूकता पद यात्रा का रामदेवरा में समापन

जोधपुर. वैश्विक महामारी कोराना के प्रति आमजन में जागरूकता का संदेश लेकर बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान की ओर से जोधपुर से रामदेवरा तक आयोजित सात दिवसीय पद यात्रा का समापन बुधवार को रामदेवरा में समाधि स्थल के दर्शन के साथ किया गया। संस्थान के अध्यक्ष करण सिह राठौड़ ने बताया की यात्रा 1 अक्टूबर को अलसुबह मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर के बाहर से रवाना होकर सूरसागर, कालीबेरी, नारवा, बालरवा, तिंवरी, घेवड़ा, चिराई, चामू, लोड़ता, देचू मंडला, लवा, पोकरण होते हुए 7 अक्टूबर को रामदेवरा पहुंचा। जागरूकता पदयात्रा में संस्थान के पदाधिकारीयों ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए रास्ते में सभी गांव में लोगों को नि:शुल्क सैनेटाइजर व मास्क बांटकर कोरोना महामारी से बचाव के उपाय बताए। यात्रा में रूप सिंह सोलंकी, प्रकाश रावल, सुरेन्द्र प्रजापत, कुंदन शर्मा, गोविन्द परिहार रामनिवास सिंह भाटी, उम्मेद राम खोत, शिवलाल पंवार, गजेन्दर भाटी, हिम्मत सिंह भाटी,अरूण सिंह चौहान, मुकेश टाक, ललित सांखला, कैलाश प्रजापत, धनराज राव, यश शाक्य, हितेश राव, माधुराम प्रजापत, विजय सिंह, दाऊलाल,रणजीत दैया, पीटर हंस, नेमीचंद, प्रशान्त सोलंकी आदि ने मास्क व सैनिटाइजर वितरण में सहयोग किया।