
मानसिक बीमार युवक ने प्लास्टिक पाइप से फंदा लगाया
जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत पहाडग़ंज प्रथम स्थित मकान में सोमवार तडक़े मानसिक बीमार एक युवक ने प्लास्टिक के पाइप से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसआइ मनोहरसिंह के अनुसार पहाडग़ंज प्रथम निवासी अरबाज (18) पुत्र मेहबूब का दिमागी संतुलन कई दिनों से ठीक नहीं था। वह कई दिनों से अवसादग्रस्त था। घटना वाले दिन सभी घरवाले रविवार रात खाना खाकर सो गए। इस बीच, तडक़े तीन बजे बड़ा भाई लघुशंका करने के लिए उठा तो अरबाज को प्लास्टिक के पाइप से फंदे पर लटका देखा। उसके चिल्लाने पर दूसरे घरवाले भी नींद से उठे और अरबाज को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन ने दिमागी बीमार होने से आत्महत्या का अंदेशा जताया।
Published on:
09 Apr 2019 02:09 am
