11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CONTAINER–देश में दिनोदिन बढ़ रही कंटेनरों की कमी की समस्या

- इपीसीएच ने वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में उठाया मुद्दा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 21, 2020

CONTAINER--देश में दिनोदिन बढ़ रही कंटेनरों की कमी की समस्या

CONTAINER--देश में दिनोदिन बढ़ रही कंटेनरों की कमी की समस्या

- इपीसीएच ने वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में उठाया मुद्दा

जोधपुर।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट (इपीसीएच) की बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में इपीसीएच के महानिदेशक राकेशकुमार ने देश से निर्यात होने वाले हैण्डीक्राफ्ट सहित अन्य उत्पादों के लिए कंटेनर्स की अनुपलब्धता की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कंटेनर्स की अनुपलब्धता की समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है। इपीसीएच अध्यक्ष रवि के पासी ने बताया कि कंटेनरों की अनुपलब्धता से संबंधित समस्या को केन्द्र सरकार की ओर से बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में रखा गया। बैठक में शिपिंग कंपनियों की ओर से शिपिंग चार्ज बढ़ाने, अंतर्देशीय ढुलाई शुल्क, टर्मिनल हैंडलिंग चार्ज, निर्यातकों की ओर से अतिरिक्त लागत, विभिन्न बंदरगाहों पर लदान में देरी जैसे मुद्दे उठाए गए। बैठक में जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स फैडरेशन के अध्यक्ष नरेश बोथरा सहित देश के कई निर्यातक व इपीसीएच के उच्च पदाधिकारी मौजूद थे।