10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर शादी के बाद जेवर-नकदी ले उड़ती लुटेरी दुल्हन, लेकिन इस बार यह चूक हो गई और..

- नौ शादियां रचाई, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर चुकी है लुटेरी दुल्हन- एक और शादी रचाते चढ़ी पुलिस के हत्थे - दो अन्य भी रिमाण्ड पर
2 min read
Google source verification
हर शादी के बाद जेवर-नकदी ले उड़ती लुटेरी दुल्हन, लेकिन इस बार यह चूक हो गई और..

हर शादी के बाद जेवर-नकदी ले उड़ती लुटेरी दुल्हन, लेकिन इस बार यह चूक हो गई और..

जोधपुर. किराणा व्यवसायी के पुत्र से शादी के नौ महीने बाद लाखों के आभूषण और पचास हजार रुपए लेकर गायब होने वाली लुटेरी दुल्हन को प्रतापनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

एएसआइ भारूराम के अनुसार नासिक (महाराष्ट्र) में मसरूल थानान्तर्गत अभिषेक विहार निवासी स्नेहा भट्टू (21) पुत्री भट्टूलाल कांकरिया और गुरुवार गिरफ्तार इसके साथी नासिक निवासी सचिन गायकवाड़ और राजेन्द्रकुमार चोपड़ा को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। इनसे लाखों रुपए के आभूषण व पचास हजार रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस की प्रारम्भिक जांच के अनुसार स्नेहा अब तक आठ-नौ लोगों से शादी रचाकर लाखों के आभूषण व नकदी एेंठ चुकी है। वह और गैंग के सदस्य माता-पिता के निधन होने व निर्धन तबके की बताकर लाखों रुपए लेकर शादी रचाने का नाटक करते थे। इसके बाद दुल्हन मौका पाकर घर में रखे आभूषण व रुपए पर हाथ साफ कर निकल जाती थी। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

नौ माह लगे फरारी में, खाते में जमा कराए लाखों रुपए
स्नेहा के मामा नंदलाल, सचिन, राजेन्द्र चोपड़ा व शरद शुकलाल बडग़ुर्जर ने प्रतापनगर में यूआइटी कॉलोनी निवासी किराणा व्यवसायी प्रदीप छाजेड़ और उसके पिता को झांसे में लेकर स्नेहा से शादी कराने के नाम पर चार लाख रुपए लिए थे। स्नेहा और प्रदीप की शादी गत 17 मई को रातानाडा के आर्य समाज में कराई थी। स्नेहा और प्रदीप नौ माह तक साथ रहे। इस दौरान पति व ससुर से लाखों रुपए लेकर ऑनलाइन जमा कराए थे। गत 10 नवम्बर को वह पीहर जाने का कहकर अलमारी में रखे जेवर व पचास हजार रुपए लेकर चली गई। इसके बाद उसने जालोर के विशनगढ़ निवासी कुशाल नाहटा से शादी की योजना बनाई थी। किराणा व्यवसायी ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने बाराती बन दबिश देकर सचिन गायकवाड़, राजेन्द्र व लुटेरी दुल्हन को पकड़ लिया था। स्नेहा शादी करते ही आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान बटारने की फिराक में रहती थी। कई जगह वह शादी के कुछ दिन बाद ही घर में हाथ साफ कर गायब हो गई थी। जबकि प्रदीप के यहां उसे नौ माह लग गए थे।