11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल में चल रही परिवर्तन की आंधी – शेखावत

- केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत पहुंचे जोधपुर
less than 1 minute read
Google source verification
बंगाल में चल रही परिवर्तन की आंधी - शेखावत

बंगाल में चल रही परिवर्तन की आंधी - शेखावत

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्‍थान और पश्चिम बंगाल में बढ़ते अपराध तथा अराजकता पर कहा कि दोनों जगह सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है। पश्चिम बंगाल में भय, भूख और भ्रष्‍टाचार की राजनीति चलने के साथ सिंडीकेट व क्‍लब की जबरन वसूली से पीडि़त जनता में परिवर्तन की आंधी से भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।
बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि पिछले पांच साल में बंगाल में भाजपा के 140 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्‍या हुई। हजारों कार्यकर्ताओं को बिना अपराध जेल में डाला गया। हजारों कार्यकर्ताओं का घर उजाड़ा गया, लेकिन जनता के रेस्‍पांस से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्‍साह कई गुना बढ़ता जा रहा है। सिर्फ़ तबादलो में व्यस्त राजस्थान सरकार राजस्थान के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राज्य में कानून व्‍यवस्‍था पूर्ण रूप से छिन्‍न-भिन्‍न हो गई है। महिलाओं के प्रति अत्‍याचार और अपराध से लेकर पुलिस का इकबाल खत्‍म हुआ है। पुलिस थानों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं। सरकार इस रोग की समाप्ति के लिए केवल तबादले करने के अतिरिक्‍त कुछ नहीं कर पा रही है।

एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इससे पहले शेखावत का एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि एयरपोर्ट से वे सीधे खांगटा के लिए रवाना हो गए। मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के पिता के निधन पर शोक सभा में शामिल हुए। सात जनवरी को जोधपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आठ जनवरी सुबह जैसलमेर में कार्यक्रमो में शामिल होने के बाद वहीं से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।